Sociana · हिन्दी
आपके इवेंट का अपना ऐप — एजेंडा, यात्रा, पोल और यादें एक जगह
डीलर मीट हो, कॉन्फ़्रेंस हो या ऑफ़साइट — हर मेहमान को पता हो कि कहाँ जाना है, उसका कमरा कौन-सा है और अगला सेशन कब शुरू होगा। यही काम Sociana का ब्रांडेड ऐप करता है।
Sociana, Alien Brains Private Limited का इवेंट प्लेटफ़ॉर्म है, जो हर मेहमान के अनुभव को एक जगह संभालता है। हर आयोजन के लिए आपके ब्रांड वाला iOS/Android ऐप, आयोजकों के लिए एडमिन पैनल और बिना लॉगिन वाले वेब पोल — पिछले छह साल में 300 से ज़्यादा इवेंट इसी पर चले हैं। ऐप का इंटरफ़ेस अभी अंग्रेज़ी में है, लेकिन आपका लिखा कंटेंट, सूचनाएँ और WhatsApp संदेश हिन्दी में हो सकते हैं।
ऐप में हिन्दी
ऐप में हिन्दी: क्या हिन्दी में होगा, क्या नहीं
सीधी बात: Sociana ऐप के मेन्यू, बटन और सिस्टम स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में हैं। जब तक पूरा हिन्दी इंटरफ़ेस सचमुच तैयार न हो, हम उसका दावा नहीं करते।
जो आप अपने मेहमानों के लिए लिखते हैं, वह हिन्दी में (या हिन्दी-अंग्रेज़ी मिलाकर) हो सकता है — और मेहमान ज़्यादातर यही हिस्सा पढ़ते हैं:
- एजेंडा और जानकारी
- सेशन के नाम, जानकारी वाले पेज, ड्रेस कोड, क्या करें और क्या न करें — सब देवनागरी में लिखा जा सकता है।
- बैनर और सूचनाएँ
- होम स्क्रीन के बैनर, पिन की हुई सूचनाएँ और ग्रुप के हिसाब से तय समय पर जाने वाले अनाउंसमेंट।
- WhatsApp संदेश
- न्योता, रिमाइंडर और यात्रा की जानकारी हिन्दी टेम्पलेट में, हर संदेश के डिलीवरी लॉग के साथ।
- सपोर्ट
- हमारी टीम से बातचीत हिन्दी में हो सकती है, और हेल्प डेस्क पर आपकी टीम के जवाब भी हिन्दी में।
शुरुआत के लिए तीन मॉड्यूल
Hospitality requests & My Stay
मेहमान से ID, PNR और फ़्लाइट की जानकारी माँगिए, फिर हर व्यक्ति को उसका होटल, कमरा, पिकअप और ड्राइवर का नंबर ऐप में लौटाइए। हर अनुरोध की स्थिति — लंबित, दी गई, सत्यापित — आपकी टीम को एक जगह दिखती है।
Live polls & voting
बिना लॉगिन वाले लाइव पोल और वोटिंग। मेहमान QR स्कैन करके वोट देते हैं और नतीजे उसी पल वेन्यू की बड़ी स्क्रीन पर दिखते हैं — अवॉर्ड नाइट से लेकर टाउन हॉल तक।
WhatsApp campaigns
ग्रुप के हिसाब से WhatsApp टेम्पलेट, रिमाइंडर और OTP — हिन्दी में, डिलीवरी लॉग के साथ। साथ में पुश नोटिफ़िकेशन, ईमेल और SMS भी।
किस मौक़े के लिए
एक ही प्लेटफ़ॉर्म, पर हर आयोजन के लिए अलग से चुने गए फ़ीचर:
- डीलर और पार्टनर मीट
- फ़्लाइट, होटल, पिकअप, अवॉर्ड नाइट और गेम — हर पार्टनर को उसकी अपनी व्यवस्था ऐप में दिखे, और चैनल टीम को हर पार्टनर की स्थिति।
- कॉन्फ़्रेंस और कॉन्क्लेव
- दिन-वार एजेंडा, स्पीकर, लाइव पोल, सेशन फ़ीडबैक और ज़रूरत हो तो पेमेंट के साथ मीटिंग-रूम स्लॉट बुकिंग।
- कॉर्पोरेट ऑफ़साइट
- टीम की यात्रा, QR और AR कार्ड वाला ट्रेज़र हंट, टीम लीडरबोर्ड और फ़ोटो — एक ही ऐप में।
- स्टेप चैलेंज
- Health Connect और Apple Health से रोज़ के कदम सिंक होते हैं; टीम टारगेट, स्ट्रीक और बैज। Fitbit या Garmin से सीधा कनेक्शन नहीं है।
- एग्ज़िबिशन
- विज़िटर स्टॉल का QR स्कैन करते हैं, एग्ज़िबिटर My Stall में लीड और नोट्स रखते हैं; बाद में CSV या Google Sheets में एक्सपोर्ट।
- शादी
- संगीत, मेहंदी और फेरों का शेड्यूल, मेहमानों की यात्रा और कमरे, शुभकामनाओं की दीवार — हिन्दी वेडिंग पेज पर विस्तार से।
क़ीमत कैसे तय होती है
Sociana में "फ़्री साइन-अप" नहीं है। हर ऐप हमारी टीम आपके साथ मिलकर सेट करती है, इसलिए क़ीमत आपके आयोजन के हिसाब से बनती है। पाँच चीज़ें उसे तय करती हैं:
- लेआउट
- आपके रंगों में हमारा टेम्पलेट, या आपके आयोजन के लिए अलग से डिज़ाइन किया गया लेआउट।
- लोगों की संख्या
- हर पैकेज में एक तय संख्या शामिल है; उससे ऊपर प्रति व्यक्ति दर लगती है।
- ऐड-ऑन
- WhatsApp संदेश, AI एक्टिवेशन, कस्टम गेम, लीड कैप्चर और Smart Lens फ़ोटो फ़ाइंडर जैसी चीज़ें अलग से।
- ऑन-साइट टीम
- वेन्यू पर हमारे लोग चाहिए या नहीं; रिमोट सपोर्ट डेस्क पैकेज में शामिल है।
- होस्टिंग
- हमारी होस्टिंग (सुझाई गई), या आपके अपने सर्वर।
- पैकेज और दरें
- सभी पैकेज और ताज़ा दरें प्राइसिंग पेज पर अंग्रेज़ी में हैं — रुपये में, 18% GST अलग।
भारत में इवेंट: शब्द, लॉगिन, भुगतान और WhatsApp
- जो शब्द चलते हैं
- डीलर मीट, पार्टनर्स मीट, कॉन्क्लेव, टाउन हॉल, R&R नाइट, एनुअल डे, सम्मान समारोह — ऐप में वही शब्द लिखिए जो आपके लोग बोलते हैं।
- लॉगिन
- मोबाइल OTP (SMS या WhatsApp), कर्मचारी कोड, डेलीगेट ID और PIN, या कंपनी का ईमेल डोमेन। किसी को पासवर्ड याद नहीं रखना पड़ता।
- भुगतान
- टिकट, रजिस्ट्रेशन फ़ीस या मीटिंग-रूम स्लॉट के लिए Razorpay से UPI, कार्ड और नेट-बैंकिंग। आयोजक का बिल रुपये में बनता है।
- WhatsApp पहले
- भारत में मेहमान ईमेल कम और WhatsApp ज़्यादा देखते हैं। इसलिए OTP, न्योता, रिमाइंडर और "आपकी गाड़ी गेट नंबर 2 पर है" जैसे संदेश WhatsApp पर जाते हैं।
- समय-सीमा
- आम तौर पर पहले 1–3 दिन सेटअप (लॉगिन, फ़ीचर, लेआउट) और 4–10 दिन कंटेंट व लॉन्च। App Store और Play Store की मंज़ूरी भी इसी योजना में गिनी जाती है।
असली इवेंट
HCCB पार्टनर्स मीट 2026, गोवा
Hindustan Coca-Cola Beverages की पार्टनर्स मीट का ऐप एक फ़िल्म की थीम पर बना था: "Show Flow" नाम का एजेंडा, यात्रा करने वाले पार्टनर्स के लिए फ़्लाइट और ठहरने की जानकारी, अवॉर्ड्स और रील, Smart Lens फ़ोटो गैलरी, लाइव पोल, और Bingo, Trivia व Who-Am-I जैसे गेम। पार्टनर्स और कर्मचारियों का कंटेंट अलग-अलग रखा गया। लॉगिन पार्टनर सूची के हिसाब से फ़ोन OTP से हुआ, और विदेशी मेहमानों के लिए ईमेल OTP से।
अपने आयोजन के बारे में WhatsApp पर बताइए
मौक़ा, शहर, तारीख़ और लोगों की संख्या लिख भेजिए। हम एक कामकाजी दिन के भीतर जवाब देंगे और आपके आयोजन से मिलते-जुलते तीन इवेंट दिखाएँगे जो हम चला चुके हैं।
WhatsApp · Mon–Sat, 10:00–19:00 IST
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Sociana ऐप पूरी तरह हिन्दी में चलता है?
अभी नहीं। ऐप के मेन्यू और बटन अंग्रेज़ी में हैं। एजेंडा, जानकारी वाले पेज, बैनर, सूचनाएँ, गेम के सवाल और WhatsApp संदेश हिन्दी में लिखे जा सकते हैं, और मेहमान ज़्यादातर यही हिस्सा पढ़ते हैं। पूरा हिन्दी इंटरफ़ेस तैयार होने पर हम असली स्क्रीनशॉट के साथ बताएँगे।
ऐप तैयार होने में कितना समय लगता है?
आम तौर पर पहले तीन दिन सेटअप में जाते हैं — लॉगिन का तरीक़ा, फ़ीचर और लेआउट — और चौथे से दसवें दिन तक कंटेंट और लॉन्च। App Store और Play Store की मंज़ूरी का समय भी इसी योजना में गिना जाता है, इसलिए जितनी जल्दी बात शुरू हो, उतना अच्छा।
क्या मेहमानों को पासवर्ड बनाना पड़ेगा?
नहीं। मेहमान मोबाइल OTP से लॉगिन करते हैं, जो SMS या WhatsApp पर आता है। कंपनी के आयोजनों में कर्मचारी कोड और कॉन्फ़्रेंस में डेलीगेट ID और PIN भी चलता है। मेहमानों की सूची आप CSV से अपलोड करते हैं, ताकि सिर्फ़ बुलाए गए लोग ही अंदर आ सकें।
यह पेज अंग्रेज़ी से अनूदित है; किसी अंतर की स्थिति में अंग्रेज़ी पेज मान्य है। यह पेज अंग्रेज़ी में पढ़ें
